क्या पार्टी के पास नहीं था कोई और नेता, आखिर क्यों लगे 2.5 माह - मदन लाल सैनी राजस्थान ‘भाजपा प्रदेशाध्यक्ष’ नियुक्त
दोस्तों क्या बीजेपी के पास एक भी ऐसा नेता नहीं हैं जिसको पार्टी राजस्थान ‘भाजपा प्रदेशाध्यक्ष' बना सके
आखिरकार यह सब तय करने में क्यों लगे 2.5 महीने यह एक पार्टी के लिए जनता का बहुत बड़ा सवाल हैं ?
यह सब बाते अब जनता के ध्यान में आ रही हैं कि बीजेपी पार्टी के सता में होने के बाद भी नाकामी साबित हो रही हैं और यह सच भी हैं। क्योंकि चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा किये गए बड़े- बदर वादे मात्र छलावा था। हकीकत में रोजगार, आरक्षण, कालाधन, भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बनाने की बातें तो भोली जनता को बहलाकर केवल वोट लेना था।
अभी ताजा बात है कि ICICI Bank में PTET के लिए चालान जमा करवाने के लिए सरकार ने आखिरकार केवल इसी बैंक को ही क्यों दिया है और इसमें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा क्यों नहीं रखी गई। जबकि यही सरकार देश को डिजिटल इंडिया बनाने की घोषणा कर चुकी हैं। ऐसी व्यवस्था से बच्चों का कितना कीमती समय बर्बाद हुआ है साथ ही ग्रामीण क्षेत्र वाले Students को तो बहुत ही ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
एक बार फिर बीजेपी जनता को गुमराह कर मदनलाल सैनी को अशोक गहलोत के सामने OBC Card के रूप में उपयोग करना चाहती है
इसके लिए खुद बीजेपी सरकार ने अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री को बेस्ट मुख्यमंत्री का अवार्ड भी दिया था
यह भी पढे- घनश्याम तिवाडी बीजेपी छोड़कर, 200 सीटों पर अपनी भारत वाहिनी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव
जयपुर- मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा के नये ‘प्रदेशाध्यक्ष’ के रूप में नियुक्त किया गया है।पिछले ढाई महीने से रिक्त पड़े बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आखिरकार नियुक्ति कर दी गई। मदनलाल सैनी राज्यसभा में भाजपा के सांसद हैं। मदनलाल सैनी को पार्टी ने 2 महीने पहले ही राज्यसभा चुनाव में खड़ा किया था और संख्याबल के आधार पर उनको निर्विरोध विजयी घोषित किया गया था।
18 अप्रैल 2018 को अशोक परनामी ने भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष
पद पर नियुक्ति को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही थी। इन नामों में गजेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह पारीक,
श्रीचंद्र कृपलानी और अर्जुन राम मेघवाल के नाम सामने आए थे। परन्तु इनमे से किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पाई। आखिरकार भाजपा पार्टी ने ‘मदन लाल सैनी’ के नाम पर मुहर लगाई गई।
सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सीकर शेखावाटी क्षेत्र की राजनीतिक पकड़ मजबूत होगी। इसके साथ ही पार्टी के
निष्ठावान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी सम्मान का दर्जा मिलेगी। पार्टी नेताओं ने भी कहा है कि सैनी का
कार्यकर्ताओं से बहुत अच्छा जुड़ाव बना हुआ है।
0 Comments
Post a Comment